पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर जयंती समारोह सम्पन्न हुआ

अंबेडकर जयंती समारोह सम्पन्न हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| समता व बंधुता मुलक नशामुक्त भारत के अिहंसक सेनापति डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती का भव्य आयोजन पूर्व संध्या में हुआ।अंबेडकर बी.एड./डी.एड. कॉलेज जामठी में बाबा सा. की पूजा अर्चना के उपरांत अंबेडकर क्विज हुए। इसके बाद प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. ए.पी. अग्रवाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने मुंबई, लंदन, कैलीफोर्निया तथा बर्लिन से 32 डिग्रियां अर्जित की। उनकी प्रतिमा की आज भी कोई मिसाल नहीं। इनको मानते तो भारत का विभाजन होता ही नहीं और जम्मू कश्मीर की भी समस्या नहीं होती। बाबा सा. पूरे देश के महापुरूष है। किसी एक जात के नहीं। श्री जी.डी. देशमुख प्राचार्य बी.एड. ने रमा ताई का स्मरण करते हुए सबको नमन किया। श्री ठाकुर प्राचार्य डी.एड. ने संचालन किया। श्री ध्रुव अग्रवाल ने सबका आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...