पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेजों में नहीं स्टाफ, पिछड़ रही शैक्षणिक गुणवत्ता

कॉलेजों में नहीं स्टाफ, पिछड़ रही शैक्षणिक गुणवत्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजों में नहीं स्टाफ, पिछड़ रही शैक्षणिक गुणवत्ता

बैतूल|
अभाविप के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया के नाम जेएच कॉलेज के प्राध्यापक बीआर खातरकर को ज्ञापन सौंपा। अभाविप के प्रदेश मंत्री बंटी चौहान, जिला एसएफडी प्रमुख निक्की प्रधान और नीलेश गोस्वामी और कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदेश में विश्वविद्यालय परीक्षा संचालित करने के केंद्र बनकर रह गए हैं। मूल्यांकन में पारदर्शिता, स्पष्टता नहीं है। एक तरफ सरकार अच्छी और गुणवत्तायुक्त शिक्षा की बात करती है, दूसरी ओर विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ की कमी से वार्षिक कैलेंडर का पालन नहीं हो रहा है। प्रवेश परीक्षा और परिणाम समय पर नहीं आते। अभाविप ने मूल्यांकन के लिए स्थायी नीति बनाने, प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाने, कॉलेजों में खेल निदेशकों की नियुक्ति करने की मांग की है। मांगों के जल्द से जल्द पूरा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

खबरें और भी हैं...