बैतूल| पुरुषोत्तम मास में मलकापुर गांव में गुरुवार को भागवत कथा शुरू हुई। कथा की शुरूआत गांव में कलश यात्रा निकालकर की गई। पहले दिन पंडित हर्षितकृष्ण बाजपेयी ने कहा किसान जब धरती माता में बीजारोपण करता है, तब वह ब्रह्मा है। जब खाद-पानी देकर चौकीदारी करता है तब विष्णु और फसल पकन के बाद जब कटाई करता और बीज निकालता है तब वह शिव जैसा होता है। पटेल परिसर में चल रही भागवत कथा 23 मई तक चलेगी।