पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तमाम परेशानी सहकर जो लोग डुबकी लगाते हैं, उन श्रद्धालुओं पर ही है नदियों के संरक्षण की जिम्मेदारी: उमा भारती

तमाम परेशानी सहकर जो लोग डुबकी लगाते हैं, उन श्रद्धालुओं पर ही है नदियों के संरक्षण की जिम्मेदारी: उमा भारती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा देश की नदियों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं है। नदियों में पवित्र डुबकी लगाने वाले करोड़ों श्रद्धालु और समाज ही नदियों का संरक्षण कर सकते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा नदियों के संरक्षण के लिए आप आगे चलिए, सरकार आपके पीछे चलेगी। उन्होंने बताया मकर संक्रांति तथा कुंभ में लोग तरह-तरह की परेशानी उठाकर पवित्र स्नान करते हैं। सही मायनों में उन लोगों पर ही नदियों के संरक्षण की जिम्मेदारी है। समाज के प्रयास से ही गंगा और नर्मदा को बचाया जा सकता है। शहर के सिविल लाइन स्थित केसर बाग में स्व. जीडी खंडेलवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती गुरुवार को बैतूल आईं थीं। इस कार्यक्रम में पूर्व नगर सुधार न्यास अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल की पुस्तक कुछ सवाल जो देश पूछ रहा का विमोचन किया। इस अवसर पर पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक, दैनिक भास्कर दिल्ली के ग्रुप एडीटर आनंद पांडे, प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय एकता के उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, प्रमोद दुबे, रोजगार निर्माण बोर्ड अध्यक्ष हेमंत देशमुख, नगरपालिका अध्यक्ष अलकेश आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कपूर मौजूद थे। इस अवसर पर आनंद पांडे ने सभी से जागरूक होने का आह्वान किया। पत्रकार वेद प्रताप वैदिक ने भी संबोधित किया।

आयोजन

केंद्रीय मंत्री उमा भारती निजी कार्यक्रम में शामिल होने आईं बैतूल, पुस्तक का किया विमोचन

मोदी कार्य में लेते हैं आनंद

सुश्री उमा भारती ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिन भर काम करने के बाद भी उनके चेहरे पर कभी थकान नहीं रहती। केबिनेट की बैठक में उनसे जब पूछा गया तो उन्होंने कहा मैं अपने काम में ही आनंद लेता हूं। इस पर उमा भारती ने सभी को कर्म को आनंद की तरह करने की समझाइश दी। इस मौके पर उमा भारती ने आरक्षण लेकर कहा जब तक समाज में विषमता रहेगी, आरक्षण जारी रहेगा।

बैतूल। पुस्तक का विमोचन करती केंदीय मंत्री उमा भारती व अन्य।

उमा भारती ने यह किया लोगों से आह्वान

नदियों को स्वच्छ रखें।

घर के बाहर स्वच्छता रखकर गंदगी हटाएं।

गाय को रोटी भले ना खिलाएं, लेकिन पॉलीथिन भी ना खिलाएं।

सड़क पर पॉलीथिन ना फेंके

बारिश का पानी अपनी छतों के माध्यम से धरती में ले जाएं।

नदियों को प्रदूषण से बचाकर संरक्षण करें।

खबरें और भी हैं...