प्लास्टिक कचरे के प्रोसेसिंग प्लांट में काम बंद करने वाले ठेकेदार को नपा ने नोटिस जारी किया है। गुरुवार को नपा सीएमओ प्रियंका सिंह ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया। नोटिस में ठेकेदार से पूछा है कि बिना किसी सूचना के आपने काम क्यों बंद कर दिया। क्यों न आपका ठेका निरस्त कर दिया जाए। यदि ठेकेदार उचित कारण प्रस्तुत नहीं कर पाता है तो उसका ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। सीएमओ प्रियंका सिंह ने बताया ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। पूर्व में भी एक बार ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा चुका है। अब यदि उचित जवाब प्रस्तुत नहीं किया तो उसका ठेका निरस्त कर नए सिरे से ठेका दिया जाएगा। ज्ञात हो कि भास्कर ने गुरुवार को प्लास्टिक कचरा प्रोसेसिंग प्लांट बंद, नपा को रोज 22 हजार का नुकसान, ठेकेदार नहीं कर रहा काम शीर्षक से खबर प्रकाशित कर लापरवाही को उजागर किया था। प्लास्टिक कचरे का निपटारा बंद होने और नपा को होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया था।
16 मई को प्रकाशित खबर