बैतूल| अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार का व्यक्तित्व परिष्कार साधना शिविर ग्राम मंगोनाकलां में कल से शुरू होगा। शिविर 19 से 23 मई तक गायत्री प्रज्ञापीठ में होगा। गायत्री परिवार के प्रवक्ता रविशंकर पारखे ने बताया इस पांच दिवसीय आवासीय शिविर में जिले के 100 परिजन भाग लेंगे। जिसमें जप, साधना, अनुष्ठान के साथ जनमानस के परिष्कार के लिए शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों की ओर से चिंतन, चरित्र और व्यवहार विषय पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।