नारायण सामी ने कहा- किसान विरोधी है भाजपा
कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक सुखदेव पांसे ने कहा सांसद कमलनाथ के प्रयासों से ही बैतूल जिले को सड़क सहित अन्य सुविधाओं के लिए राशि मिली। बैतूल से नागपुर तक फोरलेन कमलनाथ की ही देन है। उन्होंने कहा कमलनाथ ने ही हेमा मालिनी के चिकने गालों की तरह नागपुर तक सड़क बनवाई है। पुडुचेरी के सीएम नारायण सामी ने कहा भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ है। इस बार के चुनाव में भाजपा को सत्ता से गिराना है। भाजपा किसान विरोधी सरकार है। मोदी सरकार केवल किसानों का कर्जा माफ करने की बात बोलती है, लेकिन कांग्रेस ने ही किसानों का कर्जा माफ किया था। इस बार के चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश देखा जा रहा है, इससे लगता हैं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनकर रहेगी। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।