ट्रैक्टर खड़ा होकर ट्रॉली में फंसा, चालक दबा, मौत
बैतूल| कोतवाली थाने के झाड़ेगांव के पास ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच दबने से चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार झाड़ेगांव के पास माचना नदी से बजरी लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का मुंडा चढ़ाई में खड़ा होकर ट्रॉली में फंस गया। हादसे में चालक शिवराम उइके (25) दब गया। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।