पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माचना एनीकट की खोह भरने ठेकेदार को किया तलब, एक करोड़ से भराएगी

माचना एनीकट की खोह भरने ठेकेदार को किया तलब, एक करोड़ से भराएगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में पेयजल सप्लाई के लिए पानी स्टोर कर रखने वाले माचना एनीकट के स्ट्रक्चर की तली में 5 फीट गहरी खोह बन गई है। नपा ने इस खोह को भरने के लिए 1 करोड़ 2 लाख रुपए की लागत वाला प्रोजेक्ट बनाया था। टेंडर कर वर्क आर्डर भी किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया।

अब बारिश शुरू होने में 1 महीने का समय ही बचा है ऐसे में नपा को इस खोह को बारिश के पहले भरवाने की चिंता सताने लगी है। नपा सीएमओ ने अब जल्द काम शुरू करवाने ठेकेदार को बुलवाया है। यदि ठेकेदार काम शुरू नहीं करता है तो नपा ठेका निरस्त कर नए सिरे से टेंडर करेगी।

1972 में बनाया था स्ट्रक्चर, 46 साल में खोखली हुई तली: 1972 में माचना नदी पर पानी रोकने के लिए विवेकानंद वार्ड में एनीकट का 10 गेट वाला यह स्ट्रक्चर बनाया था। इस स्ट्रक्चर की तली में सीमेंट कांक्रीट था। 46 सालों तक लगातार पानी के कटाव के कारण यह सीमेंट-कांक्रीट गायब हो गया। इसकी जगह 5 फीट गहरा कटाव बन गया है।

बैतूल. माचना एनीकट दिखने लगा इस तरह।

तो ढह जाएगा 10 गेट का स्ट्रक्चर, रोज कैसे मिलेगा 34 लाख लीटर पानी

एनीकट से रोज 34 लाख लीटर पानी लिया जाता है। कटाव के कारण यह खोह लगातार बढ़ती जा रही है। नीचे से पूरा स्ट्रक्चर खोखला हो चुका है। यदि जल्द इस खोह को नहीं भरा गया तो 15 फीट ऊंचा 10 गेट वाला यह स्ट्रक्चर गिर सकता है। ऐसे में पूरा पानी बहकर निकल जाएगा। बारिश में काम भी नहीं किया जा सकता ऐसे में अगले एक साल के लिए पानी स्टोर भी नहीं हो पाएगा।

नोटिसों के बावजूद काम नहीं कर रहा ठेकेदार

नपा की ओर से पिछले 6 महीने से ठेकेदार को नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसके बावजूद ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया है। ऐसे में नपा अब ठेका निरस्त कर नए सिरे से टेंडर करने की तैयारी कर रही है। पहले ठेकेदार को एक और मौका देने का निर्णय नपा ने लिया है।

काम नहीं करने पर ठेका निरस्त किया जाएगा

माचना एनीकट की तली में खोह बन गई है। इसे भरने के लिए टेंडर फाइनल कर वर्क आर्डर जारी किए थे। ठेकेदार काम शुरू नहीं कर रहे हैं। ठेकेदार को बुलाया है। काम शुरू करवाया जाएगा। ठेकेदार के काम नहीं करने पर ठेका निरस्त कर, रिटेंडर की प्रक्रिया की जाएगी। प्रियंका सिंह, सीएमओ, नपा

खबरें और भी हैं...