हम छू लेंगे आसमां कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग की जाएगी। विभागीय योजना अधिकारी सुबोध शर्मा ने बताया इस कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री बारहवीं में 70% से अधिक अंकों से उत्तीर्ण करने वाले शासकीय और अशासकीय शालाओं के छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगे तथा उनसे सीधे संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करेेंंगे।
जिले की विभिन्न शासकीय और अशासकीय शालाओं के लगभग 2245 छात्र-छात्राओं ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बीएस बिसोरिया ने बताया जिला स्तर पर शासकीय जयवंती हक्सर महाविद्यालय बैतूल, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग सभागृह और शासकीय एमएलबी कन्या उमावि बैतूल में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके साथ ही सभी ब्लॉक मुख्यालय में उत्कृष्ट विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के संदेश के साथ उनके द्वारा बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर भी दिए जाएंगे। 22 से 30 मई तक रोज 3-3 बैच में बच्चों की काउंसलिंग की जाएगी।