बैतूल| हिरण्यगर्भ अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर सेहरा बीएमओ डाॅ. रजनीश शर्मा को नर्मदापुरम संभाग आयुक्त उमाकांत उमराव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयुक्त ने बताया मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हिरण्यगर्भ अभियान चलाया जा रहा है। इसमें उच्च जोखिम की श्रेणी में चिह्नित गर्भवती माताओं से गृहभेंट के माध्यम से उनकी जांच एवं उन्हें पोषण परामर्श सेवाएं प्रदान कर स्वस्थ एवं सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जा रहा है। अभियान में सेहरा बीएमओ डाॅ. रजनीश शर्मा ने उत्कृष्ट कार्य किया है।