पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रमोदय विद्यालय में दाखिले के लिए परीक्षा आज

श्रमोदय विद्यालय में दाखिले के लिए परीक्षा आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| श्रमाेदय विद्यालय में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा लंबे इंतजार के बाद आज सुबह 9 बजे से होगी। परीक्षा के लिए एक्सीलेंस स्कूल कोठीबाजार , एमएलबी स्कूल कोठीबाजार और गंज कन्या स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें 1035 छात्र शामिल होंगे। प्रवेश पत्र न होने पर पावती और पहचान पत्र दिखाकर स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। श्रमोदय विद्यालय में एडमिशन परीक्षा का फार्म भरने वाले श्रमिक परिवार के बच्चों को यदि प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं हुए हैं तो वे ऑन लाइन फार्म सबमिट करने की पावती अौर पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा में बैठ सकेंगे।

खबरें और भी हैं...