पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डाकघरों में लटके ताले, छठवें दिन भी जारी रही हड़ताल

डाकघरों में लटके ताले, छठवें दिन भी जारी रही हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल छठवें दिन शनिवार को भी जारी रही। डाक सेवक मुख्य डाकघर के सामने हड़ताल पर डटे रहे। जिलाध्यक्ष खुसरू पाल ने बताया हड़ताल के चलते डाकघरों में ताले लटके हैं जिससे डाक व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। भारत शासन ने डाक विभाग के विभागीय कर्मचारी के वर्ग को सातवां वेतनमान 1 जनवरी 2016 से लागू किए जाने के लिए जुलाई 2016 में आदेश किया तथा उन्हें सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन एवं भत्तों का भुगतान किया जा रहा है। परंतु डाक विभाग के दूसरे वर्ग के 2 लाख ग्रामीण डाक सेवकों के लिए गठित कमलेशचंद्र त्रिपाठी रिपोर्ट के आदेश आज दिनांक तक जारी नहीं किए। इससे आक्रोशित ग्रामीण डाक सेवक 6 दिनों से जिला शाखा के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। ग्रामीण डाक सेवक संघ के सचिव चंद्रप्रकाश बत्रप, सदस्य सुरेश झरे ने बताया हड़ताल के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में लेन-देन सहित अन्य व्यवस्था ठप हो गई है।

खबरें और भी हैं...