बैतूल| राज्य अध्यापक संघ के प्रदेश प्रतिनिधि नीरज गलफट के नेतृत्व में अध्यापकों ने सीएम को घोषणा अनुसार शिक्षा विभाग में संविलियन आदेश शीघ्र जारी करने ज्ञापन सौंपा है। पंजाबराव गायकवाड़ ने बताया सीएम ने आश्वस्त किया कि मेरे द्वारा जो घोषणा की गई हैं, उस पर जल्द ही अमल होगा। संघ की प्रमुख मांगों में अंतर जिला निकाय के तहत स्थानांतरित अध्यापकों के कार्यमुक्ति पर लगी रोक हटाकर कार्य मुक्त कराने आदेशित किया जाए, गुरुजियों से अध्यापक बने अध्यापकों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ दिए जाने सहित अन्य शामिल हैं। शैलेंद्र बिहारिया, गायकवाड़ ने कहा शिक्षा विभाग में संविलियन आदेश विसंगति रहित होते हैं, जिले के अध्यापक सीएम का अपने खून से तौलकर सम्मान करेंगे। नीरज गलफट ने कहा संविलियन के आदेश जल्द ही जारी नहीं हुए तो राज्य अध्यापक संघ प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होगा।