बैतूल| मप्र केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रादेशिक पदाधिकारियों के चुनाव 9 और 10 जून को इंदौर में होंगे। इसमें संस्था के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संगठन सचिव, सहसचिव, जनसंपर्क अधिकारी, संभागीय उपाध्यक्ष और सचिवों के चुनाव होंगे। चुनाव करवाने का जिला औषधि विक्रेता संघ के सचिव रामप्रकाश गुगनानी को चुनाव अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।