पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारियों ने जमा किए बस्ते, वाटसएप ग्रुप का किया बहिष्कार

पटवारियों ने जमा किए बस्ते, वाटसएप ग्रुप का किया बहिष्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र पटवारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर संघ के सदस्य मांगों को पूरा करने चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को पटवारियों ने अपने अतिरिक्त हल्के के प्रभार के बस्ते जमा कर दिए।

पटवारी संघ के प्रचार मंत्री विवेक मालवी ने बताया अतिरिक्त हल्कों के बस्ते जमा करने के बाद पटवारियों ने शासकीय अधिकारियों के वाटसग्रुप का भी बहिष्कार किया। जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया सभी पटवारी अब केवल भू अभिलेख से संबंधित कार्य करेंगे। अतिरिक्त काम नहीं किया जाएगा। आंदोलन के अगले चरण में प्रदेश के सभी पटवारी 1 से 15 जून तक अर्जित अवकाश पर रहेंगे। मांगे नहीं पूरी होने पर 16 जून से अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी।

खबरें और भी हैं...