पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेचिंग ग्राउंड के पास बोर खनन का विरोध, नपा ने बदली जगह

ट्रेचिंग ग्राउंड के पास बोर खनन का विरोध, नपा ने बदली जगह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| नगरपालिका ने गोठाना में किदवई वार्ड में 3 बोर खनन करने की योजना बनाई थी। ट्रेचिंग ग्राउंड के पास बोर खनन किया जाना था। पूरे शहर का कचरा, मृत मवेशी और मलबा डालने के कारण यहां गंदगी है। ऐसे में हैंडपंप या ट्यूबवेल के पानी के प्रदूषित होने की संभावना को देखते हुए स्थानीय निवासियों ने खनन की जगह बदलने की मांग जनप्रतिनिधियों से की थी। जिसके बाद नपा ने 7 एकड़ पर फैले ट्रैंचिंग ग्राउंड से दूरी पर बोर खनन करवाने का निर्णय लिया है। सब इंजीनियर चक्रेश जैन ने बताया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बोर खनन नहीं होगा। किदवई वार्ड पार्षद मंगू सोनी ने बताया कि ग्राउंड पर बोर खनन नहीं हो रहा है।

खबरें और भी हैं...