पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यकर्ताओं का जोश व जनता का आक्रोश कांग्रेस को सत्ता में लाएगा: कमलनाथ

कार्यकर्ताओं का जोश व जनता का आक्रोश कांग्रेस को सत्ता में लाएगा: कमलनाथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपके जोश से मेरा बढ़ता है 250 ग्राम खून : कमलनाथ

भास्कर संवाददाता | बैतूल

कमलनाथ के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बैतूल आने पर कांग्रेसियों में जोश देखा गया। उनके स्वागत में कांग्रेसियों कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर शहीद भवन तक ले गए। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा आपका जोश से मेरा 250 ग्राम खून बढ़ता है। इस बार कार्यकर्ताओं का जोश और जनता का सरकार के प्रति आक्रोश ही कांग्रेस की सत्ता में वापसी कराएगा।

उन्होंने कहा यह प्रश्न किसी का नहीं है, ये प्रश्न प्रदेश के भविष्य का है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने 15 सालों में प्रदेश का बंटाधार किया है। व्यापारी, किसान और युवा सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि पर टिकी हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि मैं किसान का बेटा हूं, लेकिन उन्हीं के राज में सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा मोदी कहते हैं कि वह दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिलाएंगे, लेकिन आज युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। प्रदेश में आज तक उद्योग खुले कम, बंद अधिक हो गए। इससे युवाओं को बेरोजगार घूमना पड़ रहा है। अब शिवराज सरकार को हिसाब-किताब देने का समय आ गया है। उन्होंने सारनी में उद्योग को लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वारा की जा रही भूख हड़ताल पर भी सवाल उठाया। इस सम्मेलन में जिले भर से हजारों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

मंच पर 25 लोगों की थी व्यवस्था, 50 से अधिक चढ़े

कांग्रेसियों का उत्साह अति उत्साह में बदल गया। यहां बने मंच पर महज 25 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी, लेकिन जैसे ही उनका काफिला शहीद भवन पहुंचा, 50 से अधिक कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। मंच से कांग्रेस जिलाध्यक्ष समीर खान ने कार्यकर्ताओं को मंच से उतरने और नारेबाजी ना करने की नसीहत दी। इसके बाद भी वे नहीं माने। इस बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष समीर खान को कुछ बोलने आए वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण गोठी के बीच भी किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद पूर्व विधायक सुखदेव पांसे ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

खबरें और भी हैं...