बैतूल| गंज स्थित मोक्षधाम में अपने पिता को सात बेटियों ने मुखाग्नि दी। जिला सहकारी बैंक बैतूल के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक पंजाब राव लोखंडे (80) का बीमारी के चलते 15 मई की रात 11.30 बजे निधन हो गया। उनकी सात बेटियां हैं। पिता की मृत्यु होने पर 16 मई को सात बहनों ने एक साथ गंज स्थित मोक्षधाम में पिता का अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार की रस्में बड़ी बेटी चंद्रकला साबले ने की। मुखाग्नि चंद्रकला बाई, गीता बाई, प्रमिला, ज्याेति, अनीता, किरण, पूनम ने दी। यह नजारा देखकर मुक्तिधाम में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।