पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामलीला मंच निर्माण पूरा करने की मांग की

रामलीला मंच निर्माण पूरा करने की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| कृष्ण पंजाब सेवा समिति ने शुक्रवार को सीएम से मुलाकात कर रामलीला मंच निर्माण कार्य पूरा करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। समिति के बबलू खुराना ने बताया पंजाब सेवा समिति ने 60 वर्ष से रामलीला, दशहरा उत्सव का सफल आयोजन कर रही है। शासन से गंज मंडी स्थित मल्टी कांप्लेक्स निर्माण के साथ नया रामलीला मंच बनाना प्रस्तावित है। निर्माण कार्य शुरु हुए 6 माह बीत जाने के बाद भी रामलीला मंच निर्माण नहीं हो पाया है। समिति ने सितंबर के पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करवाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...