आमला | आल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन का 55 वां राष्ट्रीय अधिवेशन 19 मई को आमला में होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद पवार, सचिव दशरथ नागले और कोषाध्यक्ष प्रकाश डाफने के नेतृत्व में यहां देश भर से पेंशनर इकट्ठा होंगे। दोपहर 3 बजे एक्सीलेंस स्कूल से लोको ग्राउंड तक रैली निकलेगी। इसके बाद शाम 5 बजे से लोको ग्राउंड में आमसभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री हेमंत देशमुख, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, चैतराम मानेकर, रेलवे एडीईएन अनुपम चाहर, नपा अध्यक्ष लाजवंती नागले, पीएनबी क्षेत्रीय प्रबंधक एमएन परमार उपस्थित रहेंगे।