पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की प्रथम चरण की काउंसिलिंग 26 को

पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की प्रथम चरण की काउंसिलिंग 26 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की प्रथम चरण की काउंसिलिंग 26 मई को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल में होगी। अपर कलेक्टर मूलचंद वर्मा ने बताया पटवारी भर्ती परीक्षा-2017 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों तथा उनके मूल दस्तावेजों के सत्यापन हेतु प्रथम चरण की काउंसिलिंग 26 मई को सुबह 10 बजे से की जाएगी।

काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों को स्नातक उपाधि की मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राप्त डिग्री, आयु संबंधी प्रमाण पत्र-जन्म प्रमाण पत्र अथवा दसवीं बोर्ड की मार्कशीट, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निशक्त जनों हेतु नि:शक्तता का प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिकों हेतु प्रमाण पत्र तथा निर्धारित प्रारूप में नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र की मूल प्रति एवं दो सत्यापित छायाप्रति सहित उपस्थित होना होगा।

खबरें और भी हैं...