पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने लूटकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने लूटकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भदानीनगर पुलिस ने शनिवार की देर रात छापामारी कर लूटकांड के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रेलीगढ़ा निवासी राहुल करमाली, गिद्दी ए निवासी कुलदीप सिंह उर्फ किपू है। जबकि तीसरा आरोपी गिद्दी निवासी विशाल फरार है। ओपी प्रभारी अर्जुन उरांव ने बताया कि पिछले 21 फरवरी को तीनों आरोपियों ने भदानीनगर क्षेत्र के चैनगडा ओवरब्रिज के समीप जोबो खपिया निवासी सिकेंद्र बेदिया और सुलेंद्र बेदिया से हथियार के बल पर नगद सहित मोबाइल की लुट की थी। तीनों आरोपी सफेद रंग की अपाची गाड़ी में थे। इन लोगों ने बाइक पर सवार जोबो निवासी को रोका और कहा कि हम भदानीनगर पुलिस है। इसके बाद आरोपी हथियार दिखाकर इन लोगों से नगद और मोबाइल लुटकर फरार हो गये थे। लूटकांड के बाद पुलिस लगातार इस घटना पर नजर रखे हुई थी।

शनिवार की रात छापामारी कर गिद्दी थाना अंतर्गत क्षेत्र से दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के समक्ष आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकारा है। इसके अलावे आरोपी भुरकुंडा थाना क्षेत्र के पीओ कार्यालय के समक्ष एक होटल संचालिका के पुत्र से मोबाइल की लुट की थी। इस लूटकांड में विशाल और राहुल शामिल था। बासल थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान विशाल को पुलिस ने पकड़ा था। इसके पास एक नकली पिस्तौल बरामद हुआ था, जांच के बाद विशाल को छोड़ दिया गया था। आरोपियों को धर पकड़ के लिए भदानीनगर ओपी प्रभारी अर्जुन उरांव सहित भदानीनगर पुलिस शामिल थे।

मोबाइल ट्रेस से हुआ खुलासा

भदानीनगर पुलिस ने आरोपी को मोबाइल ट्रेस के आधार पर गिरफ्तार किया। बताया कि जो मोबाइल की लुट हुई थी उसे आरोपियों ने जवाहर नगर के एक युवक को सस्ते दाम पर बेच दिया था। लूटकांड के बाद पुलिस इस घटना पर लगातार नगर रखे हुई थी। मोबाइल के चालू होते ही इसे ट्रेस किया गया। इसके बाद युवक से पूछताछ के बाद बताया कि मोबाइल इन लोगों से खरीदा था।

खबरें और भी हैं...