पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मीटर लगाने का किया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भदानीनगर| झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कुरसे गांव में बिजली मीटर लगाने का विरोध किया है। उन्होने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा प्रशासन का भय दिखा कर कुरसे के ग्रामीणों को डरा कर मीटर लगाने का काम किया गया है। कुरसे में ज्यादातर लोग गरीबी रेखा में जीवन यापन कर रहे है। जो लोग किसी तरह से अपना और अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर रहे है वो बिजली का पैसा देने में असमर्थ होंगे। ऐसे में विद्युत विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन और राजनीति पार्टी के लोगों के सहयोग से मीटर लगाने काम कर रहे है जो कि गलत है। झामुमो गरीब के घर में मीटर लगाने का विरोध करता है। मीटर लगाने का काम नहीं रुका तो पार्टी के बैनर तले आंदोलन किया जायेगा।

खबरें और भी हैं...