पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाली में अज्ञात ट्रैक्टर के धक्के से छात्रा घायल

पाली में अज्ञात ट्रैक्टर के धक्के से छात्रा घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भदानीनगर | भदानीनगर क्षेत्र के पाली गांव के काली मंदिर के समीप बुधवार को अज्ञात ट्रैक्टर का धक्का लगने से स्कूली छात्रा घायल हो गई। जानकारी के अनुसार उत्क्रमित उच्च विद्यालय पाली की नौवीं क्लास की छात्रा रूपा कुमारी पिता हीरु बेदिया कोड़ी गांव से अपने साइकिल से स्कूल आ रही थी। इसी क्रम में पाली गांव के काली मंदिर के समीप एक अज्ञात ट्रैक्टर का धक्का लगने से गिर पड़ी। छात्रा को टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। छात्रा को कमर में चोट लगी है। घटना की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।

खबरें और भी हैं...