भदानीनगर | भदानीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों के मस्जिदोें में शुक्रवार को रमजान माह की पहली जुमा का नमाज अदा की गई। क्षेत्र के महुआ टोला, लपंगा, चिकोर, सुद्दी, चैनगडा में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज पढ़ी। लपंगा मस्जिद में ईमान जियाउद्दीन अंसारी और कमर रजा ने नमाज पढ़ाया। इस दौरान लोगों ने बताया कि रमजान महीने में जो लोग रोजा रखते है उन्हें अल्लाह हर बला से दूर रखते हैं और उनका घर सुख-शांति और खुशियों भरा होता है। रमजान महीना बहुत ही पाक महीना होता है इसलिए नमाज पढ़ना चाहिए और रोजा रखना चाहिए।