पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुरसे में कोयला लदा ट्रक पलटा,चालक घायल

कुरसे में कोयला लदा ट्रक पलटा,चालक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भदानीनगर ओपी क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर वाहन पलटने से एक ट्रक चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात कुरसे गांव के समीप एक कोयला लदा बारह चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। ट्रक पलटने से चालक होरिल को हलकी चोट लगने से घायल हो गया जबकि उपचालक को कुछ भी नहीं हुआ।

पुलिस के सहयोग से घायल चालक को प्राथमिक उपचार कराया गया। कोयला लदा ट्रक जेएच 02 एबी 5038 अशोक परियोजना पिपरवार से कोयला लेकर बरकाकाना रेलवे साइडिंग जा रहा था। इसी क्रम में कुरसे जंगल के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। इधर चैनगडा ओवरब्रिज के समीप शनिवार की सुबह एक स्पंज आयरन लोड हाइवा जेएच 02 जेड 6015 अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके कारण स्पंज आयरन फोरलेन सड़क पर बिखर गया और हाइवा क्षतिग्रस्त हो गया। हाइवा पलटने से कोई हताहत नहीं हुआ है। हाइवा पलटने के बाद चालक फरार हो गया। स्पंज आयरन भुरकुंडा रेलवे स्टेशन से लोड कर हेहल स्पंज फैक्ट्री जा रहा था।

खबरें और भी हैं...