प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल श्रद्धालु।
देवरिया में भगवान हनुमान की प्रतिमा का हुआ प्राण-प्रतिष्ठा, कलश यात्रा निकाली
भास्कर न्यूज| भदानीनगर
देवरिया गांव में शनिवार को भगवान हनुमान की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शिव मंदिर परिसर से निकलकर गांव के विभिन्न टोलों का भ्रमण कर चारी टोंगरी मंगर बांध तालाब पहुंची।
जहां पर कलश में जल भरा गया और पुनः वापस मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में 101 महिलाएं शामिल हुई। पुजारी मोहन पांडेय ने पूरे विधि-विधान से प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा को संपन्न कराया। प्राण-प्रतिष्ठा में बतौर यजमान राजेश महतो सह प|ी पायल देवी मौजूद थी। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर महावीर ध्वज को स्थापित, हवन, प्रसाद वितरण और भंडारा का आयोजन किया गया। इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान की जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। पूजा को सफल बनाने में गणेश गोप, मुकेश यादव, सुरेंद्र महतो, राजू गोप, राजू महतो, राजकुमार यादव, सोनू साव, दीपक यादव, संतोष यादव, अमित दांगी, सुरेश यादव, प्रेम मुंडा, गोपाल करमाली, दिनेश करमाली, सुनील महतो, चंद्रदेव यादव, प्रकाश यादव, दिगंबर यादव, जीतेश करमाली, महेंद्र ठाकुर, धर्मनाथ ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल थे।