भदानीनगर| कुरसे गांव में शनिवार को 14वें वित्त आयोग के तहत पीसीसी सड़क निर्माण का शुभारंभ हुआ। सड़क का शुभारंभ पंचायत की मुखिया सीता देवी ने नारियल फोड़कर किया। इस दौरान लोगों ने बताया कि पीसीसी सड़क का निर्माण मुखिया फंड से किया जा रहा है। यह मनसा मंदिर से लेकर फोरलेन सड़़क तक होगा। सड़क की लंबाई 333 फीट है और लागत 2 लाख 49 हजार रुपए है। मुखिया सीता देवी ने कहा गांव के संपूर्ण विकास के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा। सड़क के बनने से गांव के ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा होगी। मौके पर पूर्व मुखिया रामदास बेदिया, अनिल सोनी, बालो बेदिया, कमलेश यादव, संजय यादव, पप्पू सोनी, आनंद यादव, पूरन बेदिया, शशि यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।