भदानीनगर | कुरसे गंाव में शनिवार को शिव मंदिर के समीप गांवा देवती मंदिर की चहारदीवारी का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास पूर्व मुखिया रामदास बेदिया और वार्ड सदस्य जयदेव सिंह ने किया। इस दौरान गांव के लोगों ने बताया कि गांव में गांवा देवती मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मंदिर की चहारदीवारी का शिलान्यास किया जा रहा है। आपसी सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। मौके पर शिवचरण करमाली, पंकज सिंह, शंकर मुंडा, परमवीर सिंह, बीरेंद्र यादव, धनेश्वर यादव, राजकपूर सिंह, राणा सिंह, फलेश्वर राम, जनार्दन मुंडा, जतन मुंडा, राजू करमाली, रामविलास सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।