भदानीनगर ओपी क्षेत्र के रामगढ़-पतरातू फोरलेन में वनगडा के समीप सोमवार की शाम बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मनुवा निवासी टीमर बेदिया 40 वर्ष और उमेश बेदिया अपनी बाइक जेएच 02 ए 0340 से अपने रिश्तेदार के घर जोबो गांव से रामगढ़ की ओर लौट रहे थे। इसी क्रम मे वनगडा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में दोनों गिरकर घायल हो गए। टीमर बेदिया को गंभीर चोटें लगी है और उमेश को हल्की चोट। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया है।