पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिव भक्ति का पर्व है मंडा, दिखती है झारखंडी संस्कृति

शिव भक्ति का पर्व है मंडा, दिखती है झारखंडी संस्कृति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेला का उद्घाटन करते अतिथि रोशनलाल चौधरी।

भास्कर न्यूज| भदानीनगऱ

भदानीनगर क्षेत्र के देवरिया गंाव में सोमवार कोे शिव भक्ति का पर्व मंडा धूमधाम से मनाया गया। इससे पूर्व रविवार की रात मंडा मेला का उद्घाटन आजसू के केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी और भाकपा नेता रामफल बेदिया ने फीता काटकर किया। मंडा पूजा को पाहन महावीर मुंडा ने संपन्न कराया। साथ ही पूजा में गोसाई दिनेश गिरी, पटभोक्ता धनिया करमाली, पटबजनिया अगनू नायक, गोड़इत जुगेश्वर महली शामिल हुए। शिव भक्त 85 भोक्ता और 160 सोखताइनों ने निर्जला उपवास रखते हुए दहकते अंगारों पर नंगे पाव चलकर भगवान शिव की भक्ति का परिचय दिया। इसके बाद भोक्ताओं ने अपने शरीर पर नुकीली कील चुभोंकर बनस झुला पर झूले। मेला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रोशनलाल चौधरी ने कहा कि मंडा पर्व शिव भक्ति का पर्व है, इसमें झारखंड की संस्कृति दिखती है। इस दौरान बंगाल के दो टीमों के छऊ कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर मेले में आयें लोगों का मन बहलाया। मेला में आये लोगों ने लजीज व्यंजनों का लुप्त उठाया। मंडा को सफल बनाने में समस्त देवरिया मंडा पूजा समिति देवरिया बस्ती, हुरूमगढ़ा और ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

मंडा पूजा के दौरान फुलकुंदी करते़ भोक्ता।

खबरें और भी हैं...