पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुरसे में मंडा पर धूमधाम से निकली शिव बारात

कुरसे में मंडा पर धूमधाम से निकली शिव बारात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भदानीनगर | मंडा पूजा को लेकर सोमवार को कुरसे गांव के ग्रामीणों ने धूमधाम से शिव की बरात निकाली। शिव बारात गाजे-बाजे और महावीरी पताकों के साथ शिव मंदिर प्रागंण से निकला जो गांव के विभिन्न टोलों का भ्रमण कर मंदिर पहुंचा। मंदिर पहुंचने के बाद विधिवत पूजा पाठ किया गया और मां पार्वती और भगवान शिव के साथ विवाह कराया गया। इस दौरान ग्रामीण ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुए मां पार्वती और भगवान की शिव की जयकारे लगा रहे थे। शिव बरात में गोसाई सत्यनारायण गिरी, पाहन विश्वनाथ मुंडा, अध्यक्ष धनेश्वर यादव, सचिव जनार्दन मुंडा, कोषाध्यक्ष रामदास बेदिया, जयदेव सिंह, गिरधारी गोप, पंकज यादव, शंकर मुंडा, हरिचरण करमाली, जतन मुंडा, सामू बेदिया सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

खबरें और भी हैं...