भदानीनगर | कुरसे गांव में गुरूवार को सड़क बनाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कहा गया कि गांव मे दो सड़क का निमार्ण कराना है। जिसमें कुरसे श्मशान घाट जाने वाली सड़क और रेलवे लाईन के पास सड़क बनाने का निर्णय हुआ। सड़क बनवाने के लिए शुक्रवार को सरकारी अमीन से नापी करवाया जायेगा। जिसके बाद सड़क निमार्ण का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता बीरेंद्र यादव और संचालन जयदेव सिंह से किया। मौके पर पूर्व मुखिया रामदास बेदिया, राणा प्रताप सिंह, कपूर सिंह, भोगेंद्र सिंह, जगनू प्रजापति, राजकुमार साहू, परमवीर सिंह, मुकेश साहू, सचिन साहू, जगेश्वर बेदिया, सहदेव ठाकुर, हरिचरण करमाली, सिकंदर सिंह, सुधीर साहू, चरका बेदिया, सुरेश, लालदेव सहित अन्य लोग मौजूद थे।