पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रमवि भदानीनगर में हुई प्रतियोगिता बच्चों को पुरस्कार देकर िकया सम्मानित

रमवि भदानीनगर में हुई प्रतियोगिता बच्चों को पुरस्कार देकर िकया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूर्या फाउंडेशन के द्वारा गुरूवार को राजकीय मध्य विद्यालय भदानीनगर में स्कूली बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों के बीच खेलकूद, निबंध और चित्रकला की प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सफल प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि बच्चों के बीच इस प्रकार की प्रतियोगिता से उनका मानसिक विकास होता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी रुचि लेनी चाहिए। मौके पर प्राचार्या कुमारी रेखा, फाउंडेशन के क्षेत्र प्रमुख राकेश कुमार, बालदेव महतो, संतोष कुमार, बिंदू, बबीता कुमारी, ललिता कुमारी, सहाना खातून, पूनम किंडो, मालती देवी, संगीमा देवी, सोनिया देवी, मनीष कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

विजयी प्रतिभागी को पुरस्कृत करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...