पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवरिया में मंडा 20 21 मई और पाली में 9 10 जून को, कमेटी का गठन

देवरिया में मंडा 20-21 मई और पाली में 9-10 जून को, कमेटी का गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडा पूजा समिति देवरिया की बैठक गुरुवार को शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में मंडा पूजा 20-21 मई को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि मंडा में मेला लगाया जाएगा जिसमें छऊ नृत्य कलाकार आएंगे। बैठक की अध्यक्षता पाहन महावीर मुंडा ने की। मौके पर रजलाल मुंडा, रोहित मुंडा, सुखराम बेदिया, छतु बेदिया, महेंद्र मंडा, चंद्रदेव यादव, सोनू साव, संतन महतो, राजू महतो, अनिल मुंडा, प्रदीप साव मौजूद थे। इधर पाली गांव मंडा को लेकर बैठक रखी गई। बैठक में पाली मुखिया रेखा देवी उपस्थित थी। बैठक में मंडा पूजा आगामी 9-10 जून को धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की बात कही गई। पूजा को लेकर कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष बंधु बेदिया, सचिव राजकुमार बेदिया, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह का गठन किया गया। मौके पर मोती नारायण सिंह, जगमोहन बेदिया, सुमेश्वर बेदिया, तीरथ बेदिया, सुनील बेदिया, टुनटुन सिंह, जुगेश कुशवाहा, प्रदीप, बिनोद, बिहारी, मोहन, कालीचरण सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...