पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरहुल हमारी सांस्कृतिक धरोहर हेमंत सोरेन

सरहुल हमारी सांस्कृतिक धरोहर-हेमंत सोरेन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | भदानीनगर/बरकाकाना

भदानीनगर के सुदूरवर्ती क्षेत्र कोड़ी बाजार में शनिवार की देर शाम सरहुल सह पाहन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विशिष्ट अतिथि झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया, विधायक निर्मला देवी की पुत्री अम्बा प्रसाद, धर्मगुरु बिरेंद्र भगत व आदिवासी सरना महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश लिंडा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इससे पूर्व अतिथियों ने सखुआ वृक्ष की आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना की। मुख्य अतिथि हेमंत सोरेन ने कहा कि सरहुल का पर्व एकता व भाईचारगी का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि सरहुल झारखंडी संस्कृति की धरोहर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की सरकार सामंतवादी तरीके से शासन कर रही है। आदिवासी, दलित व दबे-कुचलों का शोषण हो रहा है। विकास के नाम पर प्रकृति को नष्ट किया जा रहा है। जनता भाजपा की इस दोहरे चरित्र को समझ चुकी है। आने वाले चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। हम विकास में बाधक नहीं हैं लेकिन जो प्रकृति को नष्ट करके विकास करे ऐसे विकास का हम विरोध करते हैं। झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया ने कहा कि जनता अब भाजपा के शासनकाल से ऊब चुकी है। गरीब व मजदूर विरोधी इस सरकार को उखाड़ फेंकने का लोगों ने मन बना लिया है। सरना मइया की कृपा रही तो निश्चित रूप से अगले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे। इसके पूर्व समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण मुंडा, सचिव भुनेश्वर बेदिया कोषाध्यक्ष बिहारी बड़ाईक, सहसचिव राजेंद्र बेदिया ने अतिथियों का पगड़ी, माला व बैच पहनाकर स्वागत किया। मौके पर पूर्व हेमंत सोरेन सहित अतिथियों ने मांदर की थाप पर थिरक कार्यक्रम का आनंद लिया। मौके पर पार्षद अन्नु देवी, मुखिया पथिया देवी, चरेंद्र बेदिया, मुकेश राउत, संजय वर्मा, उदय मालाकार, बासुदेव सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

समारोह को सफल बनाने में इनका रहा योगदान : अध्यक्ष लक्ष्मण मुंडा, उपाध्यक्ष जुगेश बेदिया, सचिव भुनेश्वर बेदिया, उपसचिव राजेंद्र बेदिया, कोषाध्यक्ष बिहारी बड़ाईक, उप कोषाध्यक्ष कमलेश बेदिया समेत कार्यकारिणी सदस्यों का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...