पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार ने बाइक को मारी टक्कर,1 घायल, केस दर्ज

कार ने बाइक को मारी टक्कर,1 घायल, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोटरसाइकिल चालक को स्विफ्ट कार चालक द्वारा टक्कर मारकर गंभीर जख्मी करने और बाइक का नुकसान करने के आरोप में कार चालक पर थाना भदौड़ की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गांव रामगढ़ के मोटर साइकिल चालक रछदीप सिंह अपने गांव रामगढ़ के बस स्टैंड पर था और मोगा रोड साइड से एक स्विफ्ट कार चालक आ रहा, जिसने लापरवाही से कार रछदीप सिंह के बाइक से टकरा दी। इसके साथ रछदीप सिंह की टांग टूट गई और मोटरसाइकिल का भी काफी नुकसान हो गया। थाना भदौड़ एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि रछदीप सिंह के पिता हरदेव सिंह पुत्र बंत सिंह निवासी रामगढ़ के बयान के आधार पर कार चालक गुरचरन सिंह निवासी टल्लेवाल खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। (गुरबिंदर)

खबरें और भी हैं...