दुर्गा लेडीज भजन मंडली ने गीता भवन को लैंटर के लिए राशि दी
दुर्गा लेडीज भजन मंडली भदौड़ के सदस्य राशि दान देते हुए।
भदौड़| दुर्गा लेडीज भजन मंडली भदौड़ की संचालक प्रवीन कुमार पप्पी के नेतृत्व में मंडली के अोर सदस्यों द्वारा श्री गीता भवन भदौड़ में कीर्तन करने उपरांत श्री गीता भवन समिति भदौड़ को संस्था की इमारत का लैंटर डालने के लिए नकद राशि दान दी गई। इस मौके पर दुर्गा लेडीज भजन मंडली भदौड़ की प्रवीण लता, जीवन रानी, स्वर्ण लता, राधा रानी, अन्नू बाला, कृष्णा देवी, सरोज रानी, रजनी बाला, ससी बाला भी उपस्थित थी। गीता भवन समिति के प्रधान दीपक बजाज, राम गोपाल, सतीश कुमार तीसा, सत्त प्रकाश जैन (टोनी), समाजसेवी विजय भदौड़िया, अवतार तारी, बलवंत खन्ना आिद मौजूद थे।(गुरबिंदर)