गोबिंद स्कूल भदौड़ दसवीं परिणाम में गगनदीप कौर प्रथम
भदौड़| गोबिंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भदौड़ का दसवीं और बारहवीं कक्षा का नतीजा शानदार रहा। प्रिंसिपल जोजी जोसफ ने बताया कि दसवीं कक्षा में पहला स्थान गगनदीप कौर ने 94 प्रतिशत, दूसरा स्थान चिराग सिंगला ने 93.4 प्रतिशत और तीसरा स्थान सहजप्रीत कौर ने 91.4 प्रतिशत अंक हासिल करके प्राप्त किया। इसी तरह बारहवीं कक्षा में प्रिया (कामर्स ग्रुप) ने 95.3 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पहला, शमशेर सिंह ने दूसरा स्थान और प्रभजोत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के सरपरस्त दर्शन सिंह गिल ने स्कूल की इस शानदार प्राप्ति पर विद्यार्थियों, पेरेंटस, अध्यापकों और प्रिंसिपल को बधाई दी। इस मौके पर प्रिंसिपल जोजी जोसफ, ऐनशी जेशन, मनप्रीत कौर गिल, नवनीत कौर गिल, कुलदीप कौर गिल और बीरपाल कौर उपस्थित थी।(गुरबिंदर)