- Hindi News
- National
- पैसाें का विवाद; साले जीजे के बीच हो रही लड़ाई में बीच बचाव कर रहे युवक को लगी गोली, मौत
पैसाें का विवाद; साले-जीजे के बीच हो रही लड़ाई में बीच-बचाव कर रहे युवक को लगी गोली, मौत
गांव किराड़ाछोटा में सोमवार रात सालों-जीजों के बीच हो रही लड़ाई में गोली लगने से बीच बचाव कर रहे एक 23 वर्षीय पड़ोसी युवक की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक साले-जीजे के बीच पैसे को लेन-देन का विवाद चल रहा था। पुलिस ने इस संबंध में फायर करने वाले दो लाेगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भादरा पुलिस के अनुसार मुकेश पुत्र रणपत सिंह जाट निवासी किराड़ाछोटा ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पड़ोसी राकेश पुत्र छोटूराम निवासी किराड़ाछोटा के घर पर उसके दो साले सुभाष व मुरारी पुत्र निहालसिंह जाट निवासी घेऊ काले रंग की बिना नंबरी बाइक लेकर आए और राकेश के साथ झगड़ा करने लगे इसी बीच पड़ोसी सुरेंद्र पुत्र राजेंद्र जाट, मुकेश, अमरसिंह व सुरेंद्र की मां राजबाला भी मौके पर आ गए और वे लड़ाई को छुड़ाने के लिए बीच-बचाव करने लगे तभी सुभाष ने कहा कि हमारे बीच कोई नहीं आएगा। नहीं तो मैं जान से मार दूंगा और उसने पिस्तौल से गोली चला दी, जो कि सुरेन्द्र को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुरेन्द्र की आयु 23 वर्ष बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राकेश व उसके दोनों जीजा के बीच कोई लेन-देन का विवाद चल रहा था जिसको लेकर यह पूरी घटना हुई।
मंगलवार सुबह पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों को सौंप दी। बाद दोपहर मृतक सुरेंद्र के शव का किराड़ाछोटा गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। भादरा थानाप्रभारी किशनसिंह बिजारणियां ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी सुभाष व मुरारी फरार चल रहे हैं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जा रही है, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भादरा. कार्रवाई करती टीम।