स्कूटी मिलने पर छात्रा सोनू का किया स्वागत
टैगोर बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय नेठराना में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिला स्तर पर पदमश्री योजना के तहत स्कूल की छात्रा सोनू पुत्री लीलाधर को स्कूटी देकर समान्नित किया गया। पदमश्री पुरस्कार का यह सम्मान पूरे जिले में दस छात्राओं को मिला है। इस मौके पर प्रधानाचार्य काशीराम, व्यवस्थापक महावीर, जसवंत सहारण समेत विद्यालय स्टाफ के सदस्य व नागरिक मौजूद थे।