- Hindi News
- National
- दुराचार पीड़िता नाबालिग को न्याय दिलाने व आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग, भादरा में सर्व समाज ने निकाला पैदल मार्च
दुराचार पीड़िता नाबालिग को न्याय दिलाने व आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग, भादरा में सर्व समाज ने निकाला पैदल मार्च
भादरा| कठुआ (कश्मीर) की नाबालिग आसीफा के साथ हुए दुराचार के विरोध में तथा दुराचारियों के खिलाफ शीघ्र कार्यवाही करने एवं पीड़िता को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर मंगलवार को सर्व समाज भादरा की ओर से एडवोकेट अदरीश अली के नेतृत्व में अंबेडकर चौक से उपखण्ड कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। इस संबंध में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपते समय जितेन्द्र खोथ, इरफान जमाला, कुलदीप टाडा, डालेश पारीक, अयूब आईतान, बलवान फगेडिया, शकील गोरी, जतिन शर्मा, रणजीत दुहारिया, डीपी वर्मा, मुश्ताक कुरेशी, तालीम कुरेशी, अमीर आईतान, साजिद खां तेली, आकाश हुडा, अकरम खोखर, सोनू ज्याणी, जयवीर कस्वां समेत कस्बे के अनेक नागरिक मौजूद थे।
भादरा
दुष्कर्म मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
तलवाड़ा झील| जम्मू कश्मीर के कठुआ व बिहार में बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने घटना पर गहरा रोष प्रकट करते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस मौके पर दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस अवसर पर दलीपसिंह राठौड़, भगवानसिंह शेखावत, भगवंतसिंह, श्रवणसिंह, विशालसिंह, अमरसिंह, रघुवीरसिंह, कृष्ण कुमार, हरलाल खीचड़, बस्तीराम, पूर्णराम आदि लोग मौजूद थे।