पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेनीवाल अध्यक्ष व वर्मा सभाध्यक्ष नियुक्त

बेनीवाल अध्यक्ष व वर्मा सभाध्यक्ष नियुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील वार्षिक सम्मेलन का समापन

भादरा| राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा का वार्षिक सम्मेलन रविवार को आर्य समाज भवन में रणजीत सिहं दुहारिया की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जगदीश ढाका, विशिष्ट अतिथि के रूप में भंवरसिंह चौधरी, देवीलाल सहारण, कृष्ण ढाका, जयवीर सिंह कस्वां, प्रधानाध्यापक अशोक कटारा, रतनलाल, दर्शना, प्रहलाद सिंह बेनीवाल, तिलकसिंह, महावीर थालौड़ थे। उपशाखा मंत्री शिशपाल आर्य ने उपशाखा का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता जगदीश प्रसाद ढाका, प्रांतीय उपाध्यक्ष जोगेन्द्र मोठसरा, प्रवक्ता दलीपसिंह बलौदा ने विचार रखे। सम्मेलन के दूसरे पखवाड़े में चुनाव अधिकारी जोगेन्द्र मोठसरा की देखरेख में राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा भादरा की नई कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें रामस्वरूप पातलान को संरक्षक, सतपाल बेनीवाल को अध्यक्ष, दलीपसिंह बलौदा को प्रवक्ता, शिशपाल आर्य, वेदप्रकाश नेहरा को कोषाध्यक्ष, गोरीशंकर वर्मा को सभाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।

खबरें और भी हैं...