पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर ले जाकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, महिला व युवक पर केस दर्ज

घर ले जाकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, महिला व युवक पर केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा. गांव सरदारगढ़िया में अपने पड़ोसी की नाबालिग बच्ची को काम के बहाने घर ले जाकर एक महिला ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करवाने का मामला सामने आया है। गोगामेड़ी पुलिस ने इस संबंध में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मिंटू उर्फ बिंटू पुत्र सुंदर लाल जाति बावरी निवासी रामगढ़िया व उसका सहयोग करने के लिए पीड़िता की पड़ोसन मीना प|ी सोनू जाति बावरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। गोगामेड़ी पुलिस के अनुसार सरदारगढिय़ा गांव के एक व्यक्ति ने मंगलवार को मामला दर्ज करवाया कि 11 मार्च को उसकी पड़ोसन मीना बावरी उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर काम करने के लिए अपने घर पर ले गई। जब नाबालिग पीड़िता मीना बावरी के घर पहुंची तो वहां मिंटू उर्फ बिंटू पहले से ही मौजूद था, जो कि पीड़िता पर काफी समय से नजर रखे हुए था एवं उसके साथ गांव में रास्ते जाती के साथ पहले भी छेड़छाड़ कर चुका था। मिंटू ने कमरे का गेट बंद कर नाबालिग पीड़िता के साथ बुरा काम किया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी मिंटू उर्फ बिंटू व मीना के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...