पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज सात ग्राम पंचायतों में लगेंगे न्याय अापके द्वार शिविर, जिले में 2569 मामलों का हुआ निस्तारण

आज सात ग्राम पंचायतों में लगेंगे न्याय अापके द्वार शिविर, जिले में 2569 मामलों का हुआ निस्तारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| जिले मेें बुधवार को राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत बुधवार को सात न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यवाहक कलेक्टर प्रकाश चौधरी ने बताया कि बुधवार को तहसील हनुमानगढ़ की ग्राम पंचायत रोड़ावाली, पीलीबंगा की 18 एस पीडी, संगरिया की भगतपुरा, टिब्बी की शेरेकां, रावतसर की निरवाल, नोहर की ढंढेला, भादरा की गढड़ा स्थित अटल सेवा केंद्रों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत जारी शिविरों के दौरान सोमवार को कुल 2569 राजस्व मामलों का निस्तारण किया गया। कार्यवाहक कलेक्टर प्रकाश चौधरी ने बताया कि सोमवार को जिले की छह तहसीलों में शिविर लगाए गए थे। तहसील हनुमानगढ़ की ग्राम पंचायत मक्कासर, पीलीबंगा की डींगवाला, संगरिया की इंद्रपुरा, टिब्बी की रामपुरा उर्फ रामसरा, नोहर की ननाऊ व भादरा की डाबड़ी में आयोजित शिविरों में 2569 मामलों का निस्तारण हुआ।

खबरें और भी हैं...