समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने पर विचार
भादरा| अखिल भारतीय जांगिड़ सुथार समाज समिति की मासिक बैठक मंगलवार को सुरजाराम जांगिड़ गोगामेड़ी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि मनीराम मोटियार बुचावास मौजूद थे। बैठक में समाज को संगठन व मजबूत करने व समाज की कुरीतियों व बुराइयों को मिटाने पर विचार-विमर्श किया गया। सुरजाराम जांगिड़ ने समाज के आगामी सम्मेलन के लिए 41 हजार की सहयोग राशि देने की घोषणा की। रामप्रसाद जांगिड़, जगदीश प्रसाद, हनुमान सिंह, धर्मपाल, हनुमान मोठसरा, दलीपसिंह, भीमसिंह समेत समाज के अनेक लोग मौजूद थे।