पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मी में गायों को नहीं मिलता पीने का पानी

गर्मी में गायों को नहीं मिलता पीने का पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा| गांव डोभी की श्रीशिव गोशाला के पदाधिकारियों ने मंगलवार को भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी को ज्ञापन सौंपकर गोशाला में बिजली की वोल्टेज बढ़ाने के लिए ज्यादा पॉवर का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। ज्ञापन में अवगत करवाया है कि डोभी की श्री शिव गोशाला में कम पावर का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिसके चलते गोशाला में पानी की मोटरें, पंखे, कूलर आदि बिजली उपकरण नहीं चल पाते है, जिससे इस भीषण गर्मी के मौसम में गोशाला में गायों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाती है। इस मौके पर गोशाला तहसील सचिव जयवीर सरेवा, रामकुमार सहारण, कृष्णदेव बेनीवाल, ताराचंद राव, मदनलाल, महावीर सिंह आिद मौज्ूद थे।

खबरें और भी हैं...