पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 सदस्यों का दल राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान केंद्र करनाल भ्रमण के लिए रवाना हुआ

20 सदस्यों का दल राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान केंद्र करनाल भ्रमण के लिए रवाना हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादरा| नाबार्ड की कैट योजना के तहत भादरा से राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान केंद्र करनाल, हरियाणा के लिए डूंगराना, बोझला, राखी, गुंजासरी, जाटान, कलाना व परलीका गांव से किसान क्लब के 20 सदस्यों का दल रवाना हुआ। संस्था समन्वयक राजेश बिजारणियां के इस दल को मंगलवार को जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड संस्था अध्यक्ष मोजीराम सिहाग, संस्था समन्वयक होशियारसिंह नोखवाल व सिद्धार्थ झोरड़ ने झंडी दिखाकर रवाना किया। नाबार्ड डीडीएम ने भ्रमण दल के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि के साथ-साथ पशुपालन व्यवसाय अच्छी आमदनी वाला व्यवसाय है। इसलिए भ्रमण के दौरान प्रत्येक चीज की गहनता से जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...