भादरा| चक 3 डीपीएन के कंवरसेन बिश्नोई की शुक्रवार को नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक का शव बरवाली गांव के पास नेठराना माइनर के पुल में मिला। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज की है। गोगामेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार बिश्नोई ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पिता कंवरसेन 17 मई गुरुवार को घर से मजदूरी करने के लिए जाने का कहकर गए थे। देर रात्रि तक जब वे घर नहीं आए तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया। मोबाइल बंद आ रहा था। इस पर कंवरसेन के परिजनों ने तलाश शुरू की तो उसका शव बरवाली गांव के पास नेठराना माइनर में मिला। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।